पूजन विधि, ज्योतिष, स्तोत्र संग्रह, व्रत कथाएँ, मुहूर्त, पुजन सामाग्री आदि

लक्ष्मी नामावली स्तोत्र

लक्ष्मी नामावली स्तोत्र

श्री लक्ष्मी नामावली स्तोत्र देवी लक्ष्मी को समर्पित एक शक्तिशाली स्तोत्र है, इसमें विभिन्न नामों से देवी की स्तुति किया गया है, जिससे भक्त जीवन के सभी कष्टों से मुक्त होकर ऐश्वर्य प्राप्त कर सकते हैं। इसका पाठ करने से धन, समृद्धि, सौभाग्य, मानसिक शांति और आर्थिक स्थिरता आती है ।

लक्ष्मी नामावली स्तोत्र

श्रीलक्ष्मीनामावली स्तोत्रम्

Shri Lakshmi Namavali Stotra

श्री लक्ष्मी नामावली स्तोत्रं

ब्राह्मी नारायणी श्रीश्चाक्षरी मुक्तानिता रमा ।

ब्रह्मप्रिया च कमला हरिप्रिया च माणिकी ॥ १ ॥

राधा लक्ष्मीः पराविद्या रमा श्रीश्च नारायणी ।

विद्या सरस्वती माता वैष्णवी पद्मिनी सती ॥ २ ॥

पद्मा च पद्मजा चाब्धि पुत्री रम्भा च राधिका ।

भूर्लीला सुखदा लक्ष्मीः हरिणी माधवीश्वरी ॥ ३ ॥

गौरी काष्णि कृष्ण नारायणी स्वाहा स्वधा रतिः ।

सम्पत् समृद्धिर्वासुदेवी विरजा च हिरण्मयी ।

भार्गवी शिवराज्ञी श्रीरामा श्रीकान्तवल्लभा ॥४॥

श्रीलक्ष्मी नामावली स्तोत्र फलश्रुति  

एतानि लक्ष्मी नामानि सदा प्रातः पठेद्धियः ।

स समृद्धिं महतीं लक्ष्मीं श्रियमाप्नोत्यनाशिनीम्॥

(पुत्रपौत्रादि युक्तोपि भवति)

इन लक्ष्मीजी के नामों को जो हृदय से सदा प्रातः पढ़ता है वह समृद्धि, बहुत सा धन और नष्ट न होने वाली श्री को प्राप्त करता है। पुत्र पौत्रादि से युक्त भी हो जाता है।

॥ इतिश्रीलक्ष्मीनारायण संहितोक्तं श्रीलक्ष्मी नामावलीस्तोत्रम् ॥

Post a Comment

Previous Post Next Post