सूर्य चालीसा
सूर्य देव को समर्पित सूर्य चालीसा
एक लोकप्रिय प्रार्थना है जो 40 छन्दों से बनी है। नियमित रूप से इस चालीसा का पाठ
करने से जीवन में सुख, सफलता और
खुशियों का वास होता है। कुंडली में सूर्य की कमजोर स्थिति में सुधार होता है।
सूर्य चालीसा का पाठ करने के क्या
लाभ हैं?
सूर्य चालीसा का पाठ करने से
आत्मविश्वास, मानसिक शांति और
शारीरिक ऊर्जा प्राप्त होती है, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। विशेष
रूप से नेत्र एवं हड्डियों से जुड़े रोगों में लाभ मिलता है। साथ ही, जीवन में सफलता, मान-सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा
बढ़ती है। सूर्य देव की कृपा से हर बिगड़ा हुआ काम बन जाता है और जीवन में सफलता
के मार्ग खुलते हैं। सूर्य चालीसा का पाठ करने से अकाल मृत्यु नहीं होती है और
आरोग्य जीवन की प्राप्ति होती है।
सूर्य चालीसा का पाठ किस दिन और किस
समय करना सबसे शुभ माना जाता है?
सूर्य चालीसा का पाठ लाल आसन में
बैठकर सूर्योदय के समय रविवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है,
क्योंकि यह दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। सूर्य देव चालीसा का पाठ
करते समय स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके पश्चात् पूर्व दिशा की
ओर मुख करके भगवान सूर्य को तांबे के लोटे में अर्घ्य अर्पित करें। ऐसा करने से
भगवान सूर्य की कृपा प्राप्त होती है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। पाठ
के बाद गुड़ और तांबे के बर्तन में जल दान करना भी लाभकारी होता है।
सूर्य चालीसा में भगवान सूर्य के
कौन-कौन से स्वरूपों का वर्णन किया गया है?
सूर्य चालीसा में भगवान सूर्य के
विभिन्न स्वरूपों का वर्णन किया गया है, जिनमें
सप्ताश्वरथी (सात घोड़ों के रथ पर विराजमान), आदित्य,
भास्कर, विवस्वान और मार्तंड स्वरूप प्रमुख
हैं। इन स्वरूपों के माध्यम से भगवान सूर्य की शक्ति, तेज और
ज्ञान का वर्णन किया गया है, जिससे भक्तों को जीवन में आगे
बढ़ने की प्रेरणा और आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है।
श्रीसूर्य चालीसा
Surya Chalisa
सूर्य चालीसा
॥ दोहा ॥
कनक बदन कुण्डल मकर,मुक्ता माला अङ्ग।
पद्मासन स्थित ध्याइए,शंख चक्र के सङ्ग॥
॥ चौपाई ॥
जय सविता जय जयति दिवाकर!।
सहस्रांशु! सप्ताश्व तिमिरहर॥
भानु! पतंग! मरीची! भास्कर!।
सविता हंस! सुनूर विभाकर॥
विवस्वान! आदित्य! विकर्तन।
मार्तण्ड हरिरूप विरोचन॥
अम्बरमणि! खग! रवि कहलाते।
वेद हिरण्यगर्भ कह गाते॥
सहस्रांशु प्रद्योतन,
कहिकहि।
मुनिगन होत प्रसन्न मोदलहि॥
अरुण सदृश सारथी मनोहर।
हांकत हय साता चढ़ि रथ पर॥
मंडल की महिमा अति न्यारी।
तेज रूप केरी बलिहारी॥
उच्चैःश्रवा सदृश हय जोते।
देखि पुरन्दर लज्जित होते॥
मित्र मरीचि भानु अरुण भास्कर।
सविता सूर्य अर्क खग कलिकर॥
पूषा रवि आदित्य नाम लै।
हिरण्यगर्भाय नमः कहिकै॥
द्वादस नाम प्रेम सों गावैं।
मस्तक बारह बार नवावैं॥
चार पदारथ जन सो पावै।
दुःख दारिद्र अघ पुंज नसावै॥
नमस्कार को चमत्कार यह।
विधि हरिहर को कृपासार यह॥
सेवै भानु तुमहिं मन लाई।
अष्टसिद्धि नवनिधि तेहिं पाई॥
बारह नाम उच्चारन करते।
सहस जनम के पातक टरते॥
उपाख्यान जो करते तवजन।
रिपु सों जमलहते सोतेहि छन॥
धन सुत जुत परिवार बढ़तु है।
प्रबल मोह को फंद कटतु है॥
अर्क शीश को रक्षा करते।
रवि ललाट पर नित्य बिहरते॥
सूर्य नेत्र पर नित्य विराजत।
कर्ण देस पर दिनकर छाजत॥
भानु नासिका वासकरहुनित।
भास्कर करत सदा मुखको हित॥
ओंठ रहैं पर्जन्य हमारे।
रसना बीच तीक्ष्ण बस प्यारे॥
कंठ सुवर्ण रेत की शोभा।
तिग्म तेजसः कांधे लोभा॥
पूषां बाहू मित्र पीठहिं पर।
त्वष्टा वरुण रहत सुउष्णकर॥
युगल हाथ पर रक्षा कारन।
भानुमान उरसर्म सुउदरचन॥
बसत नाभि आदित्य मनोहर।
कटिमंह,
रहत मन मुदभर॥
जंघा गोपति सविता बासा।
गुप्त दिवाकर करत हुलासा॥
विवस्वान पद की रखवारी।
बाहर बसते नित तम हारी॥
सहस्रांशु सर्वांग सम्हारै।
रक्षा कवच विचित्र विचारे॥
अस जोजन अपने मन माहीं।
भय जगबीच करहुं तेहि नाहीं॥
दद्रु कुष्ठ तेहिं कबहु न व्यापै।
जोजन याको मन मंह जापै॥
अंधकार जग का जो हरता।
नव प्रकाश से आनन्द भरता॥
ग्रह गन ग्रसि न मिटावत जाही।
कोटि बार मैं प्रनवौं ताही॥
मंद सदृश सुत जग में जाके।
धर्मराज सम अद्भुत बांके॥
धन्य-धन्य तुम दिनमनि देवा।
किया करत सुरमुनि नर सेवा॥
भक्ति भावयुत पूर्ण नियम सों।
दूर हटतसो भवके भ्रम सों॥
परम धन्य सों नर तनधारी।
हैं प्रसन्न जेहि पर तम हारी॥
अरुण माघ महं सूर्य फाल्गुन।
मधु वेदांग नाम रवि उदयन॥
भानु उदय बैसाख गिनावै।
ज्येष्ठ इन्द्र आषाढ़ रवि गावै॥
यम भादों आश्विन हिमरेता।
कातिक होत दिवाकर नेता॥
अगहन भिन्न विष्णु हैं पूसहिं।
पुरुष नाम रवि हैं मलमासहिं॥
॥ दोहा ॥
भानु चालीसा प्रेम युत,
गावहिं जे नर नित्य।
सुख सम्पत्ति लहि बिबिध,
होंहिं सदा कृतकृत्य॥
इति: सूर्य चालीसा ॥
श्री सूर्यदेव की आरती
ॐ जय सूर्य भगवान,
जय हो दिनकर भगवान।
जगत् के नेत्रस्वरूपा,
तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।
धरत सब ही तव ध्यान,
ॐ जय सूर्य भगवान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।
सारथी अरुण हैं प्रभु तुम,
श्वेत कमलधारी।
तुम चार भुजाधारी।।
अश्व हैं सात तुम्हारे,
कोटि किरण पसारे।
तुम हो देव महान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।
ऊषाकाल में जब तुम,
उदयाचल आते।
सब तब दर्शन पाते।।
फैलाते उजियारा,
जागता तब जग सारा।
करे सब तब गुणगान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।
संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते।
गोधन तब घर आते।।
गोधूलि बेला में,
हर घर हर आंगन में।
हो तव महिमा गान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।
देव-दनुज नर-नारी,
ऋषि-मुनिवर भजते।
आदित्य हृदय जपते।।
स्तोत्र ये मंगलकारी,
इसकी है रचना न्यारी।
दे नव जीवनदान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।
तुम हो त्रिकाल रचयिता,
तुम जग के आधार।
महिमा तब अपरम्पार।।
प्राणों का सिंचन करके भक्तों को
अपने देते।
बल,
बुद्धि और ज्ञान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।
भूचर जलचर खेचर,
सबके हों प्राण तुम्हीं।
सब जीवों के प्राण तुम्हीं।।
वेद-पुराण बखाने,
धर्म सभी तुम्हें माने।
तुम ही सर्वशक्तिमान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।
पूजन करतीं दिशाएं,
पूजे दश दिक्पाल।
तुम भुवनों के प्रतिपाल।।
ऋतुएं तुम्हारी दासी,
तुम शाश्वत अविनाशी।
शुभकारी अंशुमान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।
ॐ जय सूर्य भगवान,
जय हो दिनकर भगवान।
जगत् के नेत्रस्वरूपा,
तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।स्वरूपा।।
धरत सब ही तव ध्यान,
ॐ जय सूर्य भगवान।।
श्रीसूर्य चालीसा व आरती समाप्त ।।

Post a Comment